National

भारत में 7.82 प्रतिशत घट गई हिंदुओं की संख्या

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री को सलाह देने वाली इकोनॉमिक एडवायजरी काउंसिल ने एक ने रिपोर्ट का खुलासा किया है। काउंसिल की ओर से जारी किए गए एक वर्किंग पेपर के मुताबिक, भारत में 1950 के बाद से हिंदुओं की आबादी में बड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं, मुस्लिमों की आबादी में इजाफा हुआ है।रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साल 1950 से 2015 के बीच हिंदुओं की आबादी 7.82 फीसदी कम हो गई है। वहीं, इसी दौरान मुस्लिमों की आबादी में 43.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

1951 में हुई जनगणना के अनुसार, भारत में हिंदू 84.10 प्रतिशत थे। हालांकि, 2015 में हिंदुओं की हिस्सेदारी 77.52 फीसदी पर आ गई। इश दौरान हिंदुओं की आबादी में 7.82 प्रतिशत की कमी हुई। वहीं, 1951 में मुस्लिम भारत में 9.80 फीसदी थे। 2015 में बढ़ोतरी के साथ ये संख्या 14.02 फीसदी हो गई है। 1951-2015 के बीच मुस्लिमों की आबादी में 43.15 फीसदी का इजाफा देखा गया। बहुसंख्यकों की आबादी में गिरावट का ये ट्रेंड नेपाल और म्यांमार में भी देखा गया है। हालांकि, 38 इस्लामिक देशों में मु्स्लिमों की आबादी में बढ़ोतरी देखी गई है।

हिंदुओं की घटती आबादी कांग्रेस की तुष्टीकरण का नतीजा : गिरिराज सिंह

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने भारत में घटती हिंदुओं की आबादी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की तुष्टीकरण का नतीजा है। उन्होंने कहा, 1947 में हिंदुओं की आबादी 88 फीसद और मुस्लिमों की 8 फीसद थी। आज हिंदुओं की आबादी जहां 70 फीसद के आसपास पहुंच चुकी है। वहीं मुस्लिमों की आबादी 7 फीसद से बढ़कर 12 फीसद के आसपास पहुंच चुकी है, लेकिन मैं कहता हूं कि यह 12 नहीं, बल्कि 20 फीसद के आसपास पहुंच चुकी है। यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है। अगर समय रहते इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया, तो आगामी दिनों में हम सभी को इसके दुष्परिणाम से गुजरना होगा।

बीजेपी नेता ने आगे कहा, इन कांग्रेसियों ने देश को धर्मशाला बनाकर रख दिया है, जहां कोई भी आकर रह रहा है। इस प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए। 1971 में बांग्लादेशी घुसपैठ आए, उस समय एक तरह से चारागाह बना लिया। कांग्रेसियों ने बिहार को रोहिंग्या मुस्लिमों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बनाकर रख दिया। कांग्रेस ने इन सभी लोगों को अपने वोट बैंक के लिए पनाह दिया।गिरिराज ने कहा, अब कुछ लोग मुस्लिमों को आरक्षण देने की भी वकालत कर रहे हैं। कह रहे हैं कि हम सत्ता में आने पर मुस्लिमों को आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। अगर ऐसा हुआ, तो आगामी दिनों में हिंदुओं के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।उन्होंने कहा, मुस्लिमों की आबादी में तेजी इस बात का संकेत है कि ये लोग भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की कवायद में जुट चुके हैं।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button