
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच आज श्री कमलनाथ के दिल्ली जाने की खबर सामने आई है।श्री कमलनाथ के दिल्ली प्रवास के चलते अब इन अटकलों को और बल मिल गया है।सूत्रों के अनुसार श्री कमलनाथ अपने पुत्र श्री नकुलनाथ के साथ पिछले कुछ दिन से छिंदवाड़ा में थे। इसी बीच आज वे हेलीकॉप्टर से भोपाल आए। इसके बाद अब उनके विशेष विमान से अपराह्न तक दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।
बताया जा रहा है कि श्री कमलनाथ, उनके पुत्र श्री नकुलनाथ अपने कई समर्थकों के साथ दिल्ली में भाजपा आलाकमान के समक्ष भाजपा अधिवेशन के बाद पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।इसी बीच प्रदेश कांग्रेस का कोई भी नेता इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी अभी तक किसी की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।वहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे इन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
श्री सिंह ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि श्री कमलनाथ छिंदवाड़ा में है। उनकी (श्री सिंह की) कल रात उनसे (श्री कमलनाथ से) बात हुई है। जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे, जब पूरी जनता पार्टी की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी। इसी क्रम में वे संवाददाताओं से कह रहे हैं कि आप कैसे उम्मीद कर सकते है कि वे कांग्रेस और इंदिरा-सोनिया के परिवार को छोड़कर जाएंगे। (वार्ता)
कमलनाथ कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं दिख रहे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय लिया था। इसके बाद से ही अटकलें तेज हो गई हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव कमलनाथ के चेहरे पर लड़ा था। हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने अचानक प्रदेश संगठन में बदलाव किया। कमलनाथ को विदा किया और जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। इसके बाद से उनके नाराज होने की चर्चा चल रही थी। वह पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यक्रमों में भी दिखाई नहीं दिए। यहां तक कि कांग्रेस से राज्यसभा के उम्मीदवार अशोक सिंह के नामांकन के दौरान भी विधानसभा में मौजूद नहीं रहे थे।
19 को कमलनाथ और नकुलनाथ करेंगे रामलला के दर्शन
पूर्व सीएम कमलनाथ और नकुलनाथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएगी। जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र दोनों 19 फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। हालांकि अभी इसको लेकर उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्या कमलनाथ की नाराजगी दूर कर कांग्रेस के संकट मोचन बनेंगे भूपेश?
लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। सियासी बवाल के बीच नकुलनाथ ने X अकाउंट से कांग्रेस हटा कर कयासों और हवा दे दी है। कयासों के बीच कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दूसरी ओर खबर आ रही है कि कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपना झारखंड दौरा रद्द कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर रांची जाने वाले थे, लेकिन अब उनका झारखंड दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के चलते उनका दौरा रद्द हुआ है। अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस पार्टी के लिए भूपेश बघेल संकट मोचन बनेंगे? और कमलनाथ की नाराजगी दूर करने में कामयाब रहेंगे।
बता दें कि कमलनाथ जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। भोपाल से कमलनाथ विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे और सोमवार को कमलनाथ और नकुलनाथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी में कमलनाथ का कद घटा है, जिसके बाद से वो नाराज चल रहे हैं। कमलनाथ पिछले 4 दिनों से अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लगातार अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर चर्चा की। बताया जा रहा है कि कल देर रात कमलनाथ और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर दिया और आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। (वीएनएस)।
#WATCH जबलपुर: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "कमलनाथ छिंदवाड़ा में हैं… मेरी कल रात उनसे बात हुई है वे छिंदवाड़ा में हैं। जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे जब पूरी जनता पार्टी और केंद्र की सरकार इंदिरा… pic.twitter.com/HSKXo2Be79
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "अगर किसी को हमारी नीतियों और हमारे नेतृत्व पर विश्वास है तो ऐसे लोगों के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हैं। अब आपको उन्हीं (कमलनाथ) से पूछना होगा।..हमने अपने दरवाजे इसलिए खोले हैं क्योंकि कांग्रेस में ऐसे लोग है जिनको लगता… pic.twitter.com/0GARk4zM3y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024



