
देश में डर और नफरत का माहौल है: राहुल गांधी
भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच गांधी के विचार को नहीं हरा सकती: राहुल
वाराणसी : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश में भय और नफरत का माहौल है। देश, अमीर और गरीब दो हिस्सों में बंट गया है।काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि यह देश , प्रेम का है नफरत का नहीं और यह तभी मजबूत होगा जब सभी लोग मिलकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा, “ अगर हम जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाएंगे तो यही सच्ची देशभक्ति होगी। देश में ऐसा माहौल है कि कल क्या होगा, कुछ पता ही नहीं है। देश दो हिस्सों में बंट गया है, एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का। देश में भारी बेरोजगारी है।”कांग्रेस नेता ने कहा कि एक भी छोटा और मध्यम व्यापारी या बिजनेसमैन ऐसा नहीं है जिसे जीएसटी और नोटबंदी से फायदा हुआ हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बिजनेस टायकून का पक्ष ले रही है।उन्होंने कहा, ‘अमीर लोग उसी दर पर जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं जिस दर पर गरीब कर रहे हैं, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है और इसीलिए हमने न्याय नाम गढ़ा है और अपनी यात्रा का नाम ‘न्याय यात्रा’ रखा है।
”राहुल ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान उन्हें कहीं भी नफरत नहीं दिखी और यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग भी आए और उनसे अच्छी तरह से बातचीत की। यह देश तभी मजबूत होगा जब हम सब मिलकर काम करेंगे।”उन्होंने कहा कि देश में दो सबसे बड़े मुद्दे हैं, एक बेरोजगारी और दूसरा महंगाई। उन्होंने कहा कि यात्रा मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र में समाप्त होगी।
भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच गांधी के विचार को नहीं हरा सकती: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस पर हमला करते हुए आज कहा कि उनकी सोच नफरती है और वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को मिटा या हरा नहीं सकती।श्री गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गांधी जी के विचारों के प्रसार के लिए बने ‘सर्व सेवा संघ’ में जाकर वहां लोगों से बात की, जहां उन्हें बताया गया कि गांधी जी के विचारों को रौंदने के लिए बुलडोजर चलाकर सर्व सेवा संघ में रखी बापू की किताबों और तस्वीरों को कैसे बाहर फेंका गया है।
श्री गांधी ने बताया, “आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान वाराणसी के ‘सर्व सेवा संघ’ के सामने रुककर लोगों से बात की। बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बने इस ‘सर्व सेवा संघ’ को दमन और तानाशाही के मद में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार के नफरती बुलडोजर ने यहां भी रौंदा, दुर्लभ तस्वीरों और किताबों को बाहर फेंका गया।”उन्होंने कहा, “लेकिन वे भूल गए कि ‘गांधी’ एक सोच हैं और सामाजिक न्याय का विचार हैं। जीवन जीने का आदर्श तरीका हैं। हिंदुस्तान की आत्मा में गांधी हैं। यह देश गांधी की विचारधारा से ही चलता है और हमेशा चलता रहेगा। भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच इसे कभी नहीं हरा सकती।”(वार्ता)
LIVE: Press briefing by Shri @Jairam_Ramesh, Shri @avinashpandeinc, Shri @kashikirai, @aradhanam7000 ji and Shri @kanhaiyakumar on #BharatJodoNyayYatra in Varanasi, Uttar Pradesh. https://t.co/mpct1eYRd9
— Congress (@INCIndia) February 17, 2024
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर से निकले। pic.twitter.com/TTrUgvO7AK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024



