प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते फ्रीज़ कर सरकार ने की लोकतंत्र पर तालाबंदी: कांग्रेस
‘कांग्रेस के बैंक खाते सील करना लोकतंत्र पर हमला’
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने पार्टी के बैंक खाते सील होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार ने उसके खाते सील करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर बेड़ियां लगा दी है।कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो दिन पहले कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के बैंक खाते सील कर दिए हैं और इन खातों में चेक जमा करने तथा पैसे निकालने पर पाबंदी लगा दी गयी है।
श्री माकन ने कहा, “हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है।”उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सोच समझ कर यह कदम आम चुनाव की घोषणा होने से महज दो सप्ताह पहले उठाया है। यह मामला पांच साल पहले का है, जब पार्टी को आयकर जमा करने में कुछ दिनों की देर हो गई थी और उसकी एवज में 210 करोड रुपए आयकर के रूप में मांगते हुए पार्टी के बैंक खाते सील कर दिए है।कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव की घोषणा से ठीक पहले प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते सील करके सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी है और जाता दिया है कि भाजपा सरकार देश में एक पार्टी की शासन व्यवस्था कायम करना चाहती है।
कांग्रेस के बैंक खातों को क्यों सील किया गया?
इसके कारण बहुत ही हास्यास्पद हैं।
1. हमें 31 दिसंबर 2019 तक अपने अकाउंट्स जमा करने थे, लेकिन हमें कुछ देर हो गई। इस वजह से हमारे खातों को सील कर दिया गया।
2. 2018-19 चुनाव का वक्त था, जिसमें कांग्रेस के 199 करोड़ रुपए खर्च हुए… pic.twitter.com/h2uuZchtnz
— Congress (@INCIndia) February 16, 2024
उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के जिन खातों को सील किया गया है उनमे 25 करोड़ से भी कम वह पैसा है जिसे क्राउड फंडिंग के जरिए एकत्र किया गया है। उनका कहना था कि इस राशि मे 95 प्रतिशत पैसा 100, 200 रुपए के संग्रहण से आया है। दुख की बात यह है कि युवा कांग्रेस के खाते में मेंबरशिप का जमा पैसा है जबकि दूसरी तरफ भाजपा के खाते में कॉर्पोरेटरों द्वारा बॉन्ड से जमा वह पैसा है जिसे उच्चतम न्यायालय ने असंवैधानिक करार दिया है। फिर भी उसके खाते चल रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या और देश में डेमोक्रेसी को खत्म करने की साजिश है।
श्री माकन ने कहा कि भाजपा सरकार की यह कार्रवाई बताती है कि वह लोकतंत्र को खत्म कर एक पार्टी सिस्टम चलाना चाहती है। वह विपक्षी दलों के बैंक खातों को सील कर लोकतंत्र को बेड़ियों में जकड़ कर लोकतंत्र की तालाबंदी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बारे में शिकायत दर्ज कर दी है और अब सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा।
‘कांग्रेस के बैंक खाते सील करना लोकतंत्र पर हमला’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के बैंक खाते सील करने की कार्रवाई को लोकतंत्र पर गहरा आघात करार देते हुए कहा है कि पार्टी देश में बहुदलीय व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की इस असंवैधानिक कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है और पार्टी अपने अधिकारों के लिए कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर सड़कों पर उतरेगी और जनता की अदालत में मोदी सरकार की तानाशाही का खुलासा करेगी।श्री खडगे ने कहा, “सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिए है। ये लोकतंत्र पर गहरा आघात है।
भाजपा ने जो असंवैधानिक धन इकट्ठा किया है, उसका इस्तेमाल वे चुनाव में करेंगे, लेकिन हमने क्राउडफंडिंग के जरिए जो पैसा इकट्ठा किया है, उसे सील कर दिया जाएगा। इसीलिए हमने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे।”उन्होंने कहा, “हम न्यायपालिका से अपील करते हैं कि इस देश में बहु दलीय व्यवस्था को बचाएं और भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित करें। हम सडकों पर उतरेंगे और इस अन्याय व तानाशाही के ख़िलाफ़ पुरज़ोर तरह से लड़ेंगे।”श्री गांधी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा, “डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।”(वार्ता)
भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में IYC कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने और चुनावी बांड को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/lI9PGebxEi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2024



