CrimeState

हल्द्वानी:अवैध निर्माण हटाने के दौरान भारी बवाल,प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने,कई घायल और आगजनी

नैनीताल : उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसा और नमाज स्थल हटाने के दौरान गुरूवार शाम को भारी बवाल हो गया। पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी और अन्य लोग घायल हो गये। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। दूसरी ओर देहरादून मेें सरकार हरकत में आ गयी और बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। हालात पर नियंत्रण के लिये पीएसी और दूसरे जिलों से भारी पुलिस बल हल्द्वानी बुलाया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “न्यायालय द्वारा दिए कए आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी। वहां अराजक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हुई है। जिसमें पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोट आई है… तत्काल वहां पर पुलिस और अन्य केंद्रीय बल की टुकड़ियां भेजी जा रही हैं। सभी से शांति बनाने की अपील की जाती है। कर्फ्यू लगा दिया गया है… जिन्होंने आगजनी की है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button