फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजबाद जिले के रामगढ़ थानाक्षेत्र में किशोरी की हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और किशोरी का पोस्टमार्टम भी करा लिया गया है।पुलिस ने रविवार को बताया कि थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक पड़ोसी महिला द्वारा शनिवार शाम को 11 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई। शव का पोस्टमार्टम आज कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (वार्ता)



