Crime

कार ने साइकिल सवारों को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत, 3 घायल

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत में एक तेज रफ्तार कार ने तीन साइकिल सवार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक नेपाल के रहने वाले थे. हादसे में कार में सवार तीन युवकों को भी चोटें आईं हैं. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, ये घटना सोनीपत के मामा भांजा चौक पर हुई है। यहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वेटरों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेपाल के रहने वाले अमर, दल बहादुर, अर्जुन और कमल के रूप में हुई है। वहीं इनका एक साथी दिल बहादुर गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार युवक ऋतिक, मोहित और अरुण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button