फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में एक सिरफिरे ने नशे का विरोध करने पर अपनी मां का इतना पीटा कि उसकी मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी राकेश कुमार ने शनिवार रात में अपनी मां सुशीला देवी (45) के साथ मारपीट की। परिजनों ने गंभीर स्थिति में टूंडला अस्पताल में सुशीला देवी को उपचार के लिए भर्ती कराया। (वार्ता)



