Crime

फर्जी दस्तावेजों से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

महोबा : उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले की पुलिस ने आज बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अमानत में ख्यानत के एक प्रकरण मे फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके 04 करोड़ की धनराशि की धोखाधडी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि महोबा कोतवाली क्षेत्र मे क्रेशर व् बोल्डर की खनन कारोबारी बड़ी फर्म के मालिक मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम निवासी रस्मीत सिंह ने बीती 11जनवरी को पुलिस मे एक शिकायत देकर अपने मैनेजर 26 वर्षीय सचिन प्रकाश पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके खनिज विक्रय के करीब 04 करोड रुपये की धोखाधडी कर लिए जाने का आरोप लगाया था।

वादी के मुताबिक शिकायत की भनक लग जाने पर आरोपी ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे और फर्म के कार्यालय में रखे 08 लाख 50 हजार रुपये नगद लेकर चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार से फरार हो गया। पुलिस ने इस तहरीरी सूचना के आधार पर सदर कोतवाली आरोपी सचिन प्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,406 का अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य संकलित कर विवेचना शुरू की गई थी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button