Crime

पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की हत्या

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नरवर थाना क्षेत्र के पिपलोदा गांव में अज्ञात लोगों ने पूर्व सरपंच रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। दोनों के शव आज उनके घर पर मिले।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के देवास रोड पर स्थित पिपलोदा गांव के निवासी पूर्व सरपंच रामनिवास कुमावत (70) और मुन्नी कुमावत (65) कल रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। उनके परिजन जब आज सुबह घर पहुंचे, तो दोनों के शव मिले। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button