
वाराणसी : 25 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 806 स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन नव मतदाताओं को प्राप्त होगा तथा कुछ नव मतदाताओं से प्रधानमंत्री वार्ता भी करेंगे।नव मतदाता सम्मेलन वाराणसी लोकसभा में प्रत्येक विधानसभा में चार स्थानों पर सम्मेलन होना सुनिश्चित है एवं वाराणसी लोकसभा में 20 सम्मेलन होने वाले हैं
उक्त के संदर्भ में वाराणसी जिले व महानगर की संयुक्त प्रेस वार्ता आज वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित हुई जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व काशी क्षेत्र के प्रभारी रणजीत राय बड़े ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि 25 जनवरी को आयोजित होने वाले नवमतदाता सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है, कार्यक्रम के निमित्त लगभग 25000 से अधिक नव मतदाताओं से संपर्क कर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा चुका है, यह एक एतिहासिक कार्यक्रम युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया जाएगा।
रणजीत राय ने कहा कि युवाओं के बल पर ही 2014, 2019 व 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत प्राप्त किया था। युवाओं ने ही भ्रष्टाचार की जड़ों में लिफ़्त कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका था व सत्ता की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में दी थी। जन आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहाई गई तथा बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को समान रूप से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री आशुतोष पाल क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष जिले के प्रवासी अखिलेन्दर सिंह सनी जिला अध्यक्ष अमन सोनकर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रवासी आशुतोष सिंह महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री की अपील, संयम बरतें, सहयोग करें, सबको दर्शन देंगे रामलला
उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए के ओडीओपी निर्यात कर रहा है: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्टअप साबित होगा अयोध्या धाम और राम मंदिर
महीनों परिजनों तक से बात नहीं की श्रीरामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ने



