NationalStateUP Live

टूटा रिकॉर्ड : 9 माह में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक

काशी, अयोध्या और प्रयागराज बना पर्यटकों का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन

  • योगी राज में देश-दुनिया का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना यूपी
  • 2022 में 31.85 करोड़ सैलानी पहुंचे थे उत्तर प्रदेश
  • 2023 के 9 महीने में ही यूपी ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

लखनऊ । दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर उत्तर प्रदेश साल दर साल नये रिकॉर्ड के साथ अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रहा है। प्रकृति और परमात्मा की कृपा से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश में पर्यटन को गति देने के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का परिणाम है कि यूपी हर गुजरते हुए साल के साथ अपने रिकॉर्ड को ही तोड़ रहा है। 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी तो वहीं 2023 के शुरुआती 9 महीने में ही 32 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने यूपी को एक्सप्लोर किया है। इसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटकों ने काशी का रुख किया, जबकि प्रयागराज और अयोध्या आने वाले सैलानियों की संख्या भी करोड़ों में रही।

9 माह में काशी पहुंचे 8.42 करोड़ सैलानी

2023 कई मायने में यूपी के लिए नये कीर्तिमान स्थापित करने वाला साल रहा। जहां एक ओर केंद्र और प्रदेश की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में यूपी प्रथम पायदान पर रहा तो वहीं पर्यटन का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। साल 2023 में जनवरी से लेकर सितंबर तक उत्तर प्रदेश आने वाले देसी सैलानियों की संख्या 31,91,95,206 रही वहीं 9,54,866 विदेशी पर्यटक भी यूपी पहुंचे। इनमें भी सर्वाधिक संख्या वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों की रही। जनवरी से सितंबर तक वाराणसी कुल 8,42,04,814 पर्यटक वाराणसी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 8,40,71,726 जबकि विदेश पर्यटकों की संख्या 1,33,088 रही।

4.49 करोड़ पर्यटक पहुंचे प्रयागराज, 2.03 करोड़ ने की अयोध्या की सैर

काशी के बाद सैलानियों की दूसरी पसंद प्रयागराज रही। यहां कुल 4,49,95,996 पर्यटक साल 2023 में जनवरी से सितंबर तक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या जहां 4,49,93,289 रही वहीं 2,707 विदेशी पर्यटक भी प्रयागराज पहुंचे। इसी प्रकार तीसरे नंबर पर अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या रही। जनवरी 23 से सितंबर 23 तक कुल 2,03,64,347 पर्यटक अयोध्या पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2,03,62,713 रही जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,634 दर्ज की गई। यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या जनवरी और जुलाई माह में दर्ज की गई है, जो कि 5.56 से 5.80 करोड़ के बीच रही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button