इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर इलाके में एक नवविवाहिता ने पति की मौत के गम में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने गुरुवार को यहां बताया कि तृप्ति नामक महिला ने फांसी लगाकर के जान दी है । महिला के पति शेखर शिवहरे की मौत एक जनवरी को कानपुर देहात में हुये सड़क हादसे में हो गई थी। (वार्ता)



