CrimeState

दिल्ली पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद अहमद मट्टू को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने इसे गुरुवार को पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह जम्मू-कश्मीर में कई हत्याओं में शामिल है। इसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बताया कि इकबाल अहमद पाकिस्तान जा चुका है और आतंकी की ट्रेनिंग ले चुका है।आतंकी जावेद अहमद मट्टू उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर का रहने वाला है। उसने 2009 में आतंक का रास्ता चुन लिया था। वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ा हुआ था। आतंकवादी जावेद की गिनती के हिजबुल के टॉप कमांडरों में होती है। हिजबुल के ज्यादातर कमांडर सुरक्षाबलों द्वारा मारे जा चुके हैं। इनमें टॉप दो ही कमांडर बचे हैं, जिनमें से एक पाकिस्तान भाग निकला है और एक जावेद मट्टू फरार चल रहा था।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button