Crime

झारखंड के जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

रांची : झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस साइन मंदिर के पास आज सुबह एक कार के पहले पोल से और फिर पेड़ से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कार में कुल 8 लोग सवार थे।

घायल दोनों युवकों में एक का इलाज टीएमएच और दूसरे का इलाज स्टील सिटी नर्सिंग होम में हो रहा है जबकि सभी 6 शवों को एमजीएम अस्पताल में रखा गया है।सूत्रों ने बताया कि सभी युवक आदित्यपुर के बाबा कुटी क्षेत्र के रहने वाले थे और एक कार से पिकनिक मनाने के लिए बिष्टुपुर से मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर और सोनारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ललितपुर में सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सोमवार को सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत हो गई व चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।कोतवाली महरौनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुम्हैड़़ी निवासी परमानंद कुशवाहा (50) पुत्र देवलाल कुशवाहा अपने रिश्ते के भतीजे सुखपाल (40) पुत्र परसादी के साथ बाइक से अपनी बेटी से मिलने के लिए ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुढ़वार गया हुआ था। बेटी से मिलकर दोनों बाइक से अपने ग्राम वापस जा रहे थे, जब वह दोनों महरौनी मड़ावरा रोड पर स्थित ग्राम कुआघौसी के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चाचा भतीजे घायल हो गये।

सड़क हादसे में 3 की मौत

जयपुर । राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में रविवार को एक कार दो ट्रकों के बीच में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मासूम सहित तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. सभी जयपुर से सीकर के खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिमारला जागीर मोड़ के पास एक ट्रक अचानक मुड़ गया, जिससे उसके पीछे चल रही कार उससे टकरा गई। इसके तुरंत बाद, कार को उसके पीछे चल रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार कार ​अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत 4 घायल

जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ​अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई।जबकि 4 लोगों घायल हो गए हैं। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।जानकारी के अनुसार, मामला सक्ती के बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नए साल की जश्न मनाकर एक परिवार लौट रहा था। कार में पटवारी और उनकी पत्नी समेत 6 लोग सवार थे।इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सक्ती के पास पलट गई। मौके पर ही लवसरा उपसरपंच और पटवारी पति की मौत हो गई।(वार्ता)(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button