Crime

जौनपुर के 10 हिस्ट्रीशीटर अपराध से तौबा करते हुए शपथपत्र लेकर पहुंचे थाने

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बरसठी थाने के दस हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने अपराध जगत से पूरी तरह से तौबा कर ली है। हाथ में कभी गुंडागर्दी न करने की तख्तियां लेकर शपथपत्र भी पुलिस को सौंपा है।सूबे में अपराधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी सख्ती का असर अपराधियों पर साफ दिखायी देने लगा है इसी क्रम में जौनपुर के दस हिस्ट्रीशीटर अपराध से पूरी तरह से किनारा करते हुए फिर कभी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न होने की कसम खाते हुए थाने पहुंचे हैं। शनिवार को सभी हिस्ट्रीशीटर एक साथ हाथ में गुण्डागर्दी न करने के लिखी तख्तियां लेकर थाने पहुंचकर लिखित शपथ पत्र भी दिया। थानेदार ने अपराधियों के बातो से संतुष्ट होकर सभी को घर वापस भेज दिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button