Crime

तालाब में गिर कर मासूम की मौत

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में जलालपुर गांव में एक तीन वर्षीय बालक की शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन वर्षीय कार्तिक पुत्र पंकज कुमार शुक्रवार को खेत की तरफ निकल गया। रास्ते में तालाब के पास वह खेलने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और बालक तालाब में डूब गया। साथी बच्चों ने उसकी जानकारी परिजनों को दी। आनन फानन में ग्रामीणों ने बालक को तालाब से निकाला और उपचार को लेकर अस्पताल आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कार्तिक अपने पिता की अभी इकलौती संतान था। परिजन शव को लेकर गांव चले गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button