
हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार रात आग ताप रहे एक दलित किसान की बांके से प्रहार कर हत्या कर दी गई।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नूरपुर गांव निवासी सालिगराम बीती रात घर से कुछ दूर बच्चो के साथ आग ताप रहा था कि इस बीच गांव का रहने वाला गुड्डू राठौर मौके पर पहुंचा और उससे गाली गलौज करने लगा । मृतक के विरोध जताने पर अपने साथ लाये बांके से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किये और मौके से फरार हो गया। इस हमले मे सालिग राम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। (वार्ता)



