जौनपुर : उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में फतेहगंज बाजार के पास तीन दिन पूर्व हुए आभूषण व्यापारी उमेश की गोलियां बरसाकर हत्या सहित लूट की घटना करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक डा़ॅ अजय पाल शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसम्बर की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के पास आभूषण व्यवसायी उमेश सेठ को लूटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सात टीमों का तत्काल गठन कर लगाया गया था, टीमें लगातार इसपर काम कर रही थी। (वार्ता)



