
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मृत्यु हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मानिकपुर कस्बा निवासी हरिलाल (50) अपनी पत्नी यशोदा (48) के साथ बाइक पर सवार होकर कुंडा के ढिकुही गांव में जा रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनो की मौत हो गयी। घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना के समय घना कोहरा पड़ रहा था।(वार्ता)



