CrimeState

ईंट भट्टे की दीवार ढही, छह मजदूरों की मौत,दो घायल

देहरादून/रुड़की । उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की रुड़की तहसील के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत ही गयी जबकि दो अन्य घायल हैं।वही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में एक घोड़े की भी मौत हुई है जबकि एक घायल भी है।

जिला अधिकारी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए कहा कि एडीएम मामले की जांच करेंगे यदि ईंट भट्ठा मानकों के अनुरूप या अन्य खामियां पाई जाती है तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।। मृतकों को 2-2लाख की सहायता धनराशि दी जाएगी। साथ ही ईंट भट्ठा स्वामी ने भी सहायता राशि देने की बात कही है। तीन मजदूर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले है जबकि तीन अन्य स्थानीय है। दो घायल सहारनपुर, बागपत के रहने वाले है। मृतकों की सूचना सामने के बाद से ईंट भट्ठे पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को जैसे ही मंगलवार की प्रातः लगभग छह बजे आपदा प्रबन्धन के माध्यम से ग्राम लहबोली, तहसील रूड़की विकास खण्ड नारसन में ईंट भट्ठे में लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिकारी, तहसील रूड़की, अग्निशमन विभाग आदि सम्बन्धित विभागों को त्वरित गति से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये।बाद में श्री गर्ब्याल स्वयं घटना स्थल की ओर रवाना हुये तथा वहां पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेते हुये सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार किया जाये।उन्होंने कहा कि इस घटना में जो श्रमिक दिवंगत हुये हैं, उनके आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।श्री गर्ब्याल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये हैं।उन्होंने घायलों का हालचाल भी जाना।इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, एएसडीएम श्री विजयनाथ शुक्ल, तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राहत बचाव टीम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button