Crime

औरैया में दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को जेल

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के थाना दिबियापुर में तैनात एक दरोगा को दुष्कर्म के आरोप में निलंबित कर जेल भेजा गया है।दरोगा पर आरोप है कि उसने शादीशुदा होते हुए भी अपनी प्रेमिका से शादी कर ली और उसे पत्नी बनाकर रखने लगा। दो साल बाद पोल खुली तो दरोगा ने प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी। जिस पर उसने पुलिस अधीक्षक चारु निगम से मिलकर गुहार लगाई। मामले की जांच हुई तो आरोप सही निकले। महिला ने कई वीडियो और फोटो भी पेश किए। एसपी के आदेश पर आरोपी दरोगा मुकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया की दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button