Crime

आग लगने से जिंदा जली वृद्धा

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में आग लगने से गहरी नींद में सो रही बुजुर्ग महिला की झुलस कर मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने शु्क्रवार को बताया कि मोहल्ला आदर्श नगर में बीती रात सत्तादेवी (85) खाना खाने के बाद मकान के अंदर कमरे में चारपाई पर लेटीं थीं‌। देर रात धुंआ उठने पर बेटे देव ने नीचे जाकर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। शोर मचाने पर सभी पहुंचे। आग पर पानी डाला गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर सीओ भरत पासवान व कोतवाल श्रीकेश भारती मौके पर पहुंचे। आग की वजह जानने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। वहीं पूरे मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ की गई। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button