
उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में गुरुवार को मनोरोग से ग्रसित एक महिला ने कथित रूप से अपने तीन बच्चों को सल्फास खिलाने के बाद खुद विष का सेवन कर लिया।घटना की जानकारी होने पर पड़ोसी उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां गंभीर हालत में तीनों बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जबकि महिला को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के पीछे महिला के मानसिक बीमार रहने और प्रेत बाधा की आशंका से ग्रसित होने की बात कही जा रही है। (वार्ता)



