Crime

विधायक की पुत्रवधू ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बेटा गिरफ्तार

छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की पुत्रवधू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने विधायक सोहनलाल वाल्मीकि के बेटे आदित्य वाल्मिकी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला का शव आया है, जिस पर तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह शव मोनिका वाल्मीकि का है. तुरंत ही केस दर्ज कर जांच शुरू की मृतिका का पोस्टमार्टम डॉक्टर की एक टीम द्वारा छिंदवाड़ा में कराया गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button