Crime

बाइक पर जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक से जा रहे हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।सीओ आंवला राजकुमार मिश्र ने बताया कि थाना भमोरा के गिलौरा निवासी सूर्यांश पुत्र ओमवीर सिंह उर्फ टिटू (16) रामपाल कटोरी देवी इंटर कॉलेज का छात्र था। रविवार दोपहर ढाई बजे अपने बड़े भाई दिव्यांश उर्फ नितिन के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने बल्लिया के पेट्रोल पंप पर गया था। यहां से वह वापस जा रहे थे। बाइक सूर्यांश चला रहा था। कुछ दूरी पर साइकिल सवार दो लड़के मिले जिसमें से एक ने सूर्यांश को सामने से गोली मार दी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button