भदोही : उत्तर प्रदेश की भदोही जिले के जगन्नाथपुर गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
बताया जाता है जगरनाथपुर निवासी हीरामणि (40) और उनके भाई गुलशन (35) के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने हीरामणि की पत्नी नीलम पहुच गई। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने चाकू से पेट मेें जानलेवा हमला कर दिया और उसके पति को भी मारा पीटा जिसमेें दोनो गम्भीर रुप से घायल हो गए। वहीं विपक्षी गुलशन के सर पर भी चोटें आई हैं। दोनो पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। (वार्ता)



