Crime

युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिले

कार के सामने कूदी थी युवती, कुछ देर बाद युवक ने ट्रक के आगे लगा दी छलांग

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक और युवती ने अलग-अलग वाहनों के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। बताया जा रहा है कि युवती रात 12 बजे के करीब कार के सामने कूदी थी जबकि युवक इसके 10 मिनट बाद ट्रक के आगे कूद गया।

बता दें कि पूरा मामला हैदरगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर युवक व युवती की मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाया गया है कि कैसे पहले युवती ने कार के आगे छलांग लगाई फिर 10 मिनट बाद युवक ने ट्रक के आगे कूद कर मौत को गले लगा लिया. दोनों का क्षत-विक्षत शव सड़क पर सुबह पाया गया। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button