मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत सिद्धनाथ दरी दैत्रवीर मंदिर के पास हुई दुर्घटना में शुनिवार को मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका भाई गम्भीर रूप घायल हो गया है।पुलिस के अनुसार आज दोपहर एक बाइक पर सवार होकर दो सगे भाई विवेक कुमार मौर्य व विकास कुमार मौर्य पुत्रगण मनोज कुमार मौर्य निवासी धुरकर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, जोकि राजगढ़ से चुनार जा रहे थे कि इसी दौरान ट्रैक्टर चालक द्वारा बाइक को टक्कर मार दी गयी। (वार्ता)



