
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर में शुक्रवार/ शनिवार की देर रात वृद्ध किसान को उसके घर से बुलाकर गला रेत कर हत्या कर दी गई।सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर मे 65 वर्षीय किसान नत्थू पुत्र छिददा को शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर पहुंच कर आवाज दी तथा अपने साथ ले गया। जब किसान काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने रात को ही खोजबीन शुरू कर दी। (वार्ता)



