Crime

बस्ती परिक्षेत्र में 2282 अपराधियों पर लगाया गया गुण्डा एक्ट

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती परिक्षेत्र के तीनों जिलों बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर में समाज में भय और आतंक पैदा करने वाले 2282 अपराधियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की गयी है।

यहां यह जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामकृष्ण भारद्वाज ने शनिवार को बताया कि परिक्षेत्र के तीनों जिलों बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर में 2282 व्यक्यितों द्वारा समाज मे भय और आतंक का माहौल पैदा किया जा रहा था जिनका चालान गुण्डा एक्ट मे किया गया है। इनमें से 244 अपराधियों के विरूद्व जिलाबदर की कार्रवाई की गयी है। जिलाबदर की हुई कार्रवाई में अगर ये लोग समय-सीमा के भीतर जनपद में मौजूद पाये जायेंगे तो आगे की कार्रवाई की जायेगी। इन्ही अपराधियो में से आईपीसी की धारा 10-जी गुण्डा एक्ट के तहत 22 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button