Crime

7 दिन से जारी है धीरज साहू के घर इनकम टैक्स की कार्रवाई

रांची । कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर इनकम टैक्स की रेड अभी तक जारी है। आज रेड का 7वां दिन है। अभी तक 351 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद हो चुका है। बताया जाता है कि इस घर में 40 कमरे है। एक-एक कमरे को खंगाला जा रहा है, इसी वजह से देरी हो रही है। सात दिन पहले झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 9 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने एक साथ छापा मारा था और तलाशी ली गई थी। छापेमारी में 351 करोड़ रुपये मिले। रांची में साहू के घर पर अभी भी गिनती जारी है। इसके अलावा सभी जगहों पर लगभग गिनती पूरी कर ली गई है। यह कार्रवाई एक रिकॉर्ड बन गई है। किसी भी एजेंसी की ओर से एक ही ऑपरेशन में अब तक सबसे ज्यााद नकदी बरामद की गई है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button