Crime

नशे में दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटा दी बारात

मैनपुरी । यूपी के मैनपुरी में बारात में दूल्हे को डांस करना महंगा पड़ गया। उसके डांस से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी वो नहीं मानी। बताया जा रहा है कि दूल्हे के साथ उसके पिता ने भी शराब पी रखी रही. जैसे ही इसका पता दुल्हन को लगा तो उसने सीधे शादी करने से मना कर दिया. दोनों पक्षों की ओर से काफी देर तक पंचायत का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी. आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बैरंग ही लौटना पड़ा। ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, दूल्हे ने शराब के नशे में डीजे पर डांस किया था. वो अपनी ही शादी में शराब पीकर पहुंचा था. शादी में उसकी हरकत देख दुल्हन भड़क उठी. उसने समारोह के बीच में ही शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button