Crime

सड़क पर शौच को लेकर बवाल, 6 को लगी गोली

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को हुए ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के छह लोगों को गोली लग गई। सड़क पर शौच करने को लेकर विवाद हुआ था। घटना फिरोजाबाद जिले के थाना मटसेना क्षेत्र के अगरूपुरा गांव की है। यहां दो पक्षों में सड़क पर शौच कराने को लेकर खूनी सघर्ष में जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के छह लोगों को गोली लग गई।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना से गांव में दहशत बनी हुई है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र और अरविंद्र में विवाद हुआ। इस घटना में देवेंद्र के पक्ष के छह लोग गोली लगने से घायल हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button