Politics

महुआ मोइत्रा ने लोकसभा से अपने निष्कासन को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा से अपने निष्कासन के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।उन्होंने शीर्ष अदालत के समक्ष एक याचिका दायर कर अपने निष्कासन के फैसले को चुनौती दी है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने सुश्री मोइत्रा पर रुपए लेकर लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर इस मामले में संसद की आचार समिति ने जांच की। समिति की सिफारिश पर आठ दिसंबर को लोकसभा ने सुश्री मोइत्रा के निष्कासित संबंधी प्रस्ताव पारित किया था।श्री दूबे ने सुश्री मोइत्रा पर व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर अडानी समूह की कंपनियों के संबंध में संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button