
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात्रि पारिवारिक कलह में एक युवक ने अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया । पुलिस अधीक्षक शंकरन आनंद ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात्रि नगरा थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़वा गांव निवासी मृतिका का भाई अंकित ने थाना बांसडीह में आकर सूचना दी कि उसके जीजा श्रवण राम (35) निवासी डेवडीह थाना बांसडीह कोतवाली बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रहें हैं।
प्राप्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस श्रवण राम के घर पहुंची, जहां पर छानबीन करने पर उसकी पत्नी शशिकला पत्नी (30) व उनके दो पुत्र सूर्या राव (7) व दूसरा पुत्र मिठू (4 माह) का घर के सामने बगीचे में शव प्राप्त हुआ तथा पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम का शव फांसी के फन्दे पर लटकता मिला।उन्होने बताया कि पत्नी व बच्चों के शरीर पर धारदार हथियार से कोट के निशान पाए गए हैं । वहीं फील्ड युनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर श्रवण राम के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने पारिवारिक कलह को लेकर पत्नी व दोनो पुत्रों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या की बात को स्वीकार किया हैं । (वार्ता)



