Politics

तुष्टिकरण व जाति की राजनीति के दिन लद गए: शाह

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की जनता के दिल में सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं और तुष्टिकरण तथा जाति की राजनीति के दिन अब लद गए हैं।विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद श्री शाह ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा, चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति में बाँटने की राजनीति के दिन समाप्त हो चुके हैं…नया भारत पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस पर वोट देता है। इस अपार समर्थन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता को नमन करता हूँ।

राजस्थान के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, वीरभूमि राजस्थान की जनता का हृदय से आभार। मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा को जीत का आशीर्वाद देने के लिए राजस्थान की जनता का अभिनंदन करता हूँ। यह जीत मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button