Varanasi

कन्याओं ने 40 गायों को खिलाई पहली रोटी

मुंह मीठा करने के लिए साथ में दिया गुड़ भी.एमलसी अशोक धवन की अगुवाई में आयोजित हुआ कार्यक्रम.

वाराणसी : धर्मशास्त्रों के अनुसार पहली रोटी गाय को खिलाना भगवान के भोग लगने के बराबर होता है। इस अनुष्ठान में दिव्यता तब बढ़ गई, जब कन्याएं 40 गायों को पहली रोटी खिलाई।पहली रोटी गाय की के संकल्प के साथ एक दर्जन से अधिक कन्याओं ने बिरदोपुर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गोशाला में शनिवार को जाकर 40 से भी अधिक गायों को रोटी खिलाई। मुंह मीठा करने के लिए साथ में गुड़ भी खिलाया।

गौ सेवा संकल्प समिति (ट्रस्ट) के संरक्षक एवं एमएलसी अशोक धवन की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कन्याओं ने आम जनमानस को निराश्रित पशुओं की सेवा और उनकी देखभाल का संदेश दिया।गौ सेवा के संकल्प के साथ पहुंची कन्या रायना कपूर ने गौ सेवा संकल्प समिति (ट्रस्ट) के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि जो गाय दूध नहीं देती हैं उनको छुट्टा पशुओं की भांति छोड़ दिया जाता है। फिर वह कूड़ा, प्लास्टिक आदि खाने के लिए मजबूर हो जाती हैं। रायना ने गोवंश की उपयोगिता को बताया। कहा कि पहले खेती बछड़ों के साथ होती थी। अब टैक्टर से खेती होती है। ऐसे निराश्रित पशुओं की देखभाल और सेवा के संकल्प के साथ गठित इस ट्रस्ट के गठन से हम सभी उत्साहित है।गौ सेवा के इस कार्यक्रम में रेनू कपूर, साक्षी मारू, शिवानी कपूर,पूजा पारिख, ऋचा जालान, अद्वय धवन, महादेव जालान, काशिव धवन, शिवम धवन, चंद्रकांति पाल, नवरतन राठी, गौरव राठी आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button