National

सितंबर में खुदरा महंगाई घटकर 5.02 प्रतिशत पर आयी

नयी दिल्ली : इस वर्ष सितंबर महीने में सब्जियों और फलों के साथ ही ईंधन की कीमतोें में कमी आने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई घटकर 5.02 प्रतिशत पर आ गयी जबकि पिछले वर्ष सितंबर में यह 7.41 प्रतिशत रही थी। इस वर्ष अगस्त में यह महंगाई 6.83 प्रतिशत रही थी।आज जारी आधिकारिक आंकड़ाें के अनुसार सितंबर 2023 में खाद्य महंगाई 6.56 प्रतिशत पर रही है जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 8.60 प्रतिशत पर रही थी। इस वर्ष अगस्त में यह 8.53 प्रतिशत रही थी। इस वर्ष सितंबर में सब्जियों की महंगाई 198.3 पर रही जबकि अगस्त 2023 में यह 235.4 रही थी।

इसी तरह से फलों की खुदरा महंगाई 177.8 पर रही जबकि अगस्त महीने में यह 179.8 पर रही थी।सरकार द्वारा रसोई सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी किये जाने से लोगों को काफी राहत मिली है क्योंकि खुदरा महंगाई में शामिल ईंधन एवं लाइट समूह की महंगाई सितंबर महीने में 179.3 पर आ गयी जबकि अगस्त 2023 में यह 186.5 पर रही थी।हालांकि अगस्त की तुलना में अनाजों, मांस एवं मछली, अंडें, दूध एवं दुग्घ उत्पाद, तेल एवं वसा , दाल एवं दलहन, चीनी एवं चीनी निर्मित उत्पाद, मसालें तथा गैर एल्कोहलिक ब्रेबरेज की कीमतोें में कुछ बढोतरी देखी गयी है। इस दौरान विर्निमित उत्पादों की महंगाई में भी मामूली वृद्धि देखी गयी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button