
हैदराबाद : मोहम्मद रिजवान नाबाद 134 रन और अब्दुल्लाह शफीक 113 रन के शतकों की बदौलत पाकिस्तान ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए विश्वकप के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है।345 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर की तीसरी गेंदों पर उसने अपना पहला विकेट इमाम उल हल 12 के रूप में खो दिया।
इसके बाद आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान बाबर आजम 10 को श्रीलंकाई गेंदबाज मदुशंका की गेंद पर सदीरा ने स्टंप कर कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मोहम्मद रिजवान ने 119 गेंद पर नाबाद 130 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 10 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। दोनों के बीच 176 रन की साझेदारी ने श्रीलंका से मैच छीन लिया। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक की 103 गेंद पर 113 रन बनाये। 45वें ओवर में सऊद शकील 31 को थीक्षणा ने वेल्लालगे के हाथों आउट कर पाकिस्तान का चौथा विकेट झटका। पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में 10 गेंदे शेष रहते 345 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। (वार्ता)



