Business

रियल्टी और धातु समूह में जबरदस्त लिवाली से बाजार को लगे पंख

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के बॉन्ड यील्ड में जबरदस्त तेजी को देखते हुए ब्याज की ऊंची दर को उचित ठहराने के संकेत से विश्व बाजार के सकारात्मक संकेत से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहा।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 566.97 अंक अर्थात 0.87 प्रतिशत की छलांग लगाकर 66079.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 177.50 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की तेजी लेकर 19689.85 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई। इससे बीएसई का मिडकैप 1.14 प्रतिशत की उड़ान भरकर 32,047.51 अंक और स्मॉलकैप 1.26 प्रतिशत उछलकर 37,678.75 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3789 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2553 में लिवाली जबकि 1103 में बिकवाली हुई वहीं 133 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 44 कंपनियां हरे जबकि पांच लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।बीएसई के सभी 20 समूहों में तेजी का रुख रहा।

इस दौरान रियल्टी 4.08, धातु 2.59, दूरसंचार 2.24, कमोडिटीज 1.52, सीडी 1.03, ऊर्जा 1.29, एफएमसीजी 0.72, वित्तीय सेवाएं 1.24, हेल्थकेयर 0.09, इंडस्ट्रियल्स 0.95, आईटी 0.97, यूटिलिटीज 0.84, ऑटो 1.23, बैंकिंग 1.24, कैपिटल गुड्स 0.53, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.30, तेल एवं गैस 0.70, पावर 0.96, टेक 1.15 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.96 प्रतिशत उछल गए।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी रही।

इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.48, जर्मनी का डैक्स 1.61, जापान का निक्केई 2.43 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.84 प्रतिशत उछल गया जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के चीन के आर्थिक विकास अनुमान घटाने से शंघाई कंपोजिट 0.70 प्रतिशत लुढ़क गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button