Sports

वर्षा बाधित मुकाबले में भारत के हाथ आया गोल्ड

हांगझोउ : एशियन गेम्स में पहली बार शिरकत कर रही भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को वर्षा के कारण रद्द किये गये मुकाबले में बेहतर टी20 रैकिंग के आधार पर स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि अफगानिस्तान की टीम को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।टॉस जीत कर भारत ने अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाये थे कि तेज बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। इस बीच मैदान पर वर्षा की रफ्तार कम नहीं हुयी और मैदानी अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया। (वार्ता)

एशियन गेम्स : बेटियों ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक सौंवा पदक

भारत ने एशियाई खेलों में 100वां पदक जीता

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button