
नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण, जेना की चांदी
प्रधानमंत्री ने आज एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई
हांगझोउ : एशियाई खेलों में बुधवार को जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता।ओलंपिक स्पोर्ट्स पार्क मेन स्टेडियम में आयोजित इवेंट स्थल पर तकनीकी समस्याओं के कारण नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो रद्द कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने अपना पहला थ्रो दोबारा फेंका। नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास के साथ सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.88 मीटर थ्रो करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एशियाई खेलों में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है।प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स पर श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में एशियाई खेलों में आज विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है।
भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी ने जकार्ता 2018 में स्वर्ण पदक जीता था और महाद्वीपीय प्रतियोगिता में यह भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी का दूसरा स्वर्ण पदक था।वहीं, किशोर कुमार जेना ने न केवल हांगझोऊ में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जीता, बल्कि उसी दिन वह एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। जेना भाला फेंक स्टैंडिंग में कुछ समय के लिए नीरज से आगे थे।
किशोर अपने तीसरे थ्रो के साथ (86.77 मीटर) इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप में अपने पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (84.77 मीटर) थ्रो को पार कर लिया। वहीं, अपने चौथे थ्रो में उन्होंने और सुधार करते हुए 87.54 मीटर का थ्रो फेंका। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में रजत पदक जीता।इसके अलावा जापान के रोडरिक जेनकी डीन ने 82.68 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता, जिसे उन्होंने अपने पांचवें थ्रो में हासिल किया। (वार्ता)
एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम सफलता पर सीएम योगी ने विजेताओं को दी बधाई
ज्योति और ओजस ने तीरंदाजी में कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स में सोनभद्र के रामबाबू ने देश को दिलाया कांस्य पदक



