नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। करीबन 11 घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आप सांसद की दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी की गई है।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का नाम था। बुधवार को सुबह 6.30 बजे ईडी आप सांसद के घर पहुंच गई थी। लोकल थाना पुलिस से भी कोई जानकारी साझा नहीं की गई। शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के अगले दिन ईडी ने संजय सिंह के 125 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी।दिनेश अरोड़ा ने बयान में कहा है कि संजय सिंह के अनुरोध पर उसने दिल्ली के रेस्तरां और बार मालिकों से 82 करोड़ जमा करके मनीष सिसोदिया को चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने दिया था। उस पैसे का इस्तेमाल उस दौरान आने वालों विधानसभा चुनावों में किया जाना था।
इस मामले में हुई थी इतनी गिरफ्तारी
खास बात है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कथित घोटाले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। संजय सिंह शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार होने वाले 13 व्यक्ति हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नौ मार्च 2023 को गिरफ्तार किया गया था।(वीएनएस)
संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल गैर कानूनी : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल ग़ैर क़ानूनी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट को दर्शाता है।श्री केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पोस्ट करते हुए कहा “संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल ग़ैर क़ानूनी है। यह मोदी जी की बौखलाहट को दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।”ग़ौरतलब है कि दिल्ली की शराब नीति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ़्तार किया है।(वार्ता)
#WATCH कांग्रेस किसी भी अनियमितता का समर्थन नहीं करती है, जो शराब घोटाले में दोषी हैं उनके ख़िलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन एजेंसी का दुरुपयोग भी नहीं होना चाहिए… : ED द्वारा आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय की गिरफ़्तारी पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली,… pic.twitter.com/IRdfALe5SX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
#WATCH ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, आम आदमी पार्टी कह रही है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। जब आपने करोड़ों रूपए रिश्वत ली, दिनेश अरोड़ा ने पैसे इकट्ठा करके संजय सिंह को दिया… जब आप करोड़ों रुपए ले रहे थे तब जेल तो जाना पड़ेगा, हिसाब तो देना पड़ेगा… : ED द्वारा आबकारी… pic.twitter.com/VPdfS04Q8E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
#WATCH… यह गिरफ़्तारी हुई क्योंकि जिन्होंने पैसे दिए उन्होंने खुद बताया कि पैसे दिए गए हैं। संजय सिंह की गिरफ़्तारी यह दर्शाती है कि सिर्फ संजय सिंह ही नहीं बल्कि इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी… : ED द्वारा आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर… pic.twitter.com/K8SGCvJUe5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
#WATCH पैसे खाए हैं तो सच्चाई सामने आएगी ही। संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जितना भी शोर मचा लें, आज संजय सिंह की गिरफ़्तारी से पता चल गया कि सच्चाई छुप नहीं सकती। संजय सिंह ने पहले दिन से शराब घोटाले में पैसे खाए थे… संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल अब देखिए होता है क्या: ED… pic.twitter.com/6Wr6O2HJdY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, "पिछले करीब 15 महीनों से भाजपा एक तथाकथित शराब घोटाले की आड़ में हम पर आरोप लगा रही है। पिछले 15 महीनों में 1 हजार जगहों पर ईडी द्वारा छापेमारी कराई गई है। कई अफसर इसमें लगे हुए हैं। 15… pic.twitter.com/LQBjD5MNNz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह ने कहा, "सरकार को पहले जो राजस्व मिलता था उसे अगर कम करके फायदा प्राइवेट ऑपरेटर को दिया गया तो क्या ये घपला नहीं है? जब तक शराब नीति बदली नहीं गई थी तब तक सरकार का राजस्व ज्यादा था।… pic.twitter.com/ocWJXxKZL7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "मैं चुनौती देता हूं कि अरविंद केजरीवाल आप तुरंत प्रेस वर्ता करें और आरोपी दिनेश आरोड़ा के दावों का खंडन करें जिसमें वह कह रहा है कि आपको 32 लाख रुपए दिए हैं… ऐसा क्यों हैं कि जिस मनीष सिसोदिया को आप कट्टर ईमानदार कहते हैं उन्हें 7.5 महीने से… pic.twitter.com/y0xk1zd0O7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023



