Sports

एशियाड में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को मुख्यमंत्री ने सराहा

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं के पदक विजेताओं को राजपत्रित पदों पर नियुक्त करने की सीएम योगी ने की है पहल

  • खिलाड़ी देश का सपना पूरा कर रहे, हम पूरा करेंगे खिलाड़ियों का सपना: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि एशियाई खेलों में हर दिन भारतीय खिलाड़ी इतिहास रच रहे हैं, देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। देश का प्रत्येक खिलाड़ी पदक के लिए नहीं, देश के सपने को पूरा करने के लिए खेल रहा है और अब सरकार अपने खिलाड़ियों के सपने पूरे करेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की कोशिशों के क्रम में ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश सरकार में नौकरी देने की नीति लागू की है। अब तक बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को इस नीति का लाभ मिला है। बीते वर्ष मुख्यमंत्री योगी ने ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों के पदक विजेताओं का सार्वजनिक सम्मान किया था।

यूपी की बेटियों की स्वर्णिम सफलता पर सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मेरठ की 2 बेटियों ने मंगलवार को एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया तो सीएम योगी ने दोनों बेटियों की तारीफ करते हुए उन्हें सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाली अनु रानी को बधाई देते हुए सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘बधाई हो, अनु रानी, आपके अद्भुत गोल्डन थ्रो पर। आपका 62.92 मीटर का थ्रो शानदार था, जो आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। आपकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती हैं। जय हिन्द।’ इसी तरह सीएम योगी ने 500 मीटर रेस में गोल्ड जीतने वाली पारुल चौधरी को बधाई देते हुए लिखा, ‘एशियनगेम्स में महिलाओं की 5000 मीटर में शानदार स्वर्ण पदक जीतने के लिए पारुल चौधरी को बधाई।15:14.75 के समय के साथ आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। आपके भविष्य के प्रयासों में सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।’

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button