National

महिला आरक्षण से संबंधित नारी शक्ति वंदन विधेयक को संसद की मंजूरी

नयी दिल्ली : राज्यसभा ने देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लोकसभा तथा विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक को गुरूवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सदन में मौजूद सभी 214 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया।इसके साथ ही इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गयी क्योंकि लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। सदन ने अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 33 प्रतिशत में अलग से आरक्षण देने और महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू करने के संंबंध में संशोधन प्रस्ताव पेश किये लेकिन सदन ने इन्हें ध्वनिमत से खारिज कर दिया।

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।इसके साथ ही संसद का विशेष सत्र एक दिन पहले ही संपन्न हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह सत्र 22 सितंबर को समाप्त होना था।(वार्ता)

https://www.youtube.com/watch?v=hihA6YiCsWM

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button