National

66 हजार व्हाट्सएप अकाउंट और आठ लाख पेमेंट वॉलेट अकाउंट बंद

मोबाइल सिम कार्ड डीलरों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

नई दिल्ली । सरकार ने मोबाइल सिम कार्ड डीलरों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन को अनिवार्य और बडे पैमाने पर नये सिम देने को बंद करने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सभी सिम कार्ड डीलरों का पंजीकरण भी अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल को रोकने तथा मोबाइल उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

संचार साथी पोर्टल के बारे में उन्‍होंने बताया कि 52 लाख फर्जी कनेक्शनों का पता लगाया गया है और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। 67 हजार सिम कार्ड डीलरों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्री वैष्णव ने कहा कि तीन सौ प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। उन्होंने बताया कि 66 हजार व्हाट्सएप अकाउंट और आठ लाख पेमेंट वॉलेट अकाउंट बंद कर दिए गए हैं।

इस नई पहल के अंतर्गत मोबाइल सिम कार्ड डीलर, किसी अवैध गतिविधियों में शामिल होता है, तो उसे तीन वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आधार के दुरुपयोग को रोकने के लिए आधार के क्यूआर कोड को स्कैन करना अनिवार्य कर दिया गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button