National

44 घंटे 15 मिनट चलने के बाद लोकसभा का मॉनसून सत्र स्थगित

नयी दिल्ली : संसद के मानसून सत्र शुक्रवार को पूरा होने के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न डेढ़ बजे सदन के समवेत होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि 17वीं लोकसभा का 12वां सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 जुलाई तक चला। मानसून सत्र के दौरान 17 बैठकों के दौरान 44.15 घंटे काम हुआ।मानसून सत्र में सदन की कार्य उत्पादकता 45 प्रतिशत रही।

श्री बिरला ने कहा कि मानसून सत्र में कांग्रेस के गौरव गोगोई ने सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर 19 घंटे 59 मिनट तक चर्चा हुई। चर्चा में 60 सदस्यों ने भाग लिया। प्रस्ताव अस्वीकृत हुआ।अध्यक्ष ने कहा कि सत्र में 20 विधेयक पुरःस्थापित तथा 22 विधेयक पारित हुए। 50 तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिये गये। नौ अगस्त को सभी 20 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए। सदन में 50 वक्तव्य सरकार की ओर से दिए गए।श्री बिरला ने सदन में कार्यवाही में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री, सभी दलों के नेताओं और सांसदों, मीडिया, सुरक्षा बलों और संसदीय कर्मचारियों का आभार जताया।(वार्ता)

राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राज्यसभा को भी शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया, जिससे मणिपुर हिंसा के मुद्दे चर्चा के बाद मॉनसून सत्र समाप्त हो गया। मणिपुर की स्थिति पर सदन में चर्चा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लंच से पहले के सत्र में राज्य सभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई।

राज्यसभा ने सेवानिवृत सदस्यों को विदायी दी

राज्यसभा ने अपने नौ सदस्यों को उनका कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को भावभीनी विदायी दी हालाकि इनमें से चार सदस्यों को दोबारा दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया गया है।सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सदन के नौ सदस्यों का आगामी 18 अगस्त को कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से चार सदस्यों को दोबारा दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है।

उन्होंने कहा कि सर्वश्री डा एस जयशंकर, दिनेश चंद्र अनावड़िया, जुगलसिंह लोखंडवाला, तृणमूल कांग्रेस के सुखेन्दु शेखर राय, डेरेक ओ ब्रायन, सुश्री डोला सेन, सुश्री शांता छेत्री, सुषिमता देव और कांग्रेस के पी. भट्टाचार्य का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से चार सदस्यों डा जयशंकर, श्री राय, श्री ब्रायन और सुश्री सेन को दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया गया है। सदन को उनके अनुभव तथा क्षमता का लाभ मिलता रहेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button