National

कांग्रेस की खराब नीतियों के चलते मणिपुर की हालत हुई खराब : रिजिजू

नयी दिल्ली : केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वर्षों तक सत्ता में रहकर की गई लापरवाही और खराब नीतियों के चलते मणिपुर का आज यह हाल हुआ है।श्री रिजिजू ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कहा कि मणिपुर में जो संघर्ष हो रहा है उसकी चिंगारी वर्तमान की नहीं है बल्कि वर्षों तक राज्य को उसके हाल पर छोड़ दिया गया, यह उसी का नतीजा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कोई आतंकवादी गुट मणिपुर में नहीं खड़ा हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि श्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूर्वोत्तर में आठ हज़ार से अधिक उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आपकी खराब नीतियों के चलते मणिपुर का आज यह हाल हुआ है। आपने उन्हें उनके भाग्य पर छोड़ दिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button