Politics

शरणार्थियों को नागरिकता देंगे घुसपैठियों को बाहर करेंगे-भूपेंद्र सिंह चौधरी

वाराणसी में बोले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा ने घोषणा पत्रों में किए सभी वादे निभाए और आगे भी पूरे करेंगे

वाराणसी : वाराणसी में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ‘संयुक्त मोर्चा सम्मेलन’ संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के 9 साल में किए गए कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर प्रोत्साहित किया। संवाद में सक्रियता और सजगता का मूल मंत्र दिया साथ ही भाजपा की रीति नीति के साथ संकल्पों को दोहराया और 2024 में मजबूती से विजय पाने की बात कही।

क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय रोहनियां में महा-जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ‘संयुक्त मोर्चा सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के नौ साल पूरे होने पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जब भी कोई वादा किया तो उसे पूरा किया। शरणार्थियों को नागरिकता देंगे घुसपैठियों को बाहर करेंगे और हम उसी दिशा में बढ़ रहे हैं। हम देश में समान नागरिक कानून लागू करेंगे और कवायद जारी है। 1987 घोषणा पत्र में देश को परमाणु शक्ति और 1988 में अयोध्या में राज मन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर का वादा पार्टी ने किया और 2023 में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले रामलला मंदिर में विराजमान होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का महासंपर्क अभियान सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इसके जरिए हमें जन-जन तक सरकारी की उपलब्धियों को पहुंचाना है। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में यदि अन्य राज्यों में थोड़ा नुकसान होता है तो हमें इसकी भरपाई यूपी से करनी होगी। 2017 के पहले प्रदेश दंगाइयों के हवाले था, केंद्र में लूट मची हुई थी। निकाय चुनाव के झटके से विपक्ष कोमा में चला गया। अब वह गठबंधन करने में व्यस्त हैं। चुनाव में विपक्ष जनता को वैचारिक मुद्दे से भटकाने की कोशिश करेगा, लेकिन हमें सतर्क व सावधान रहना है। विपक्ष की मदद विदेशी ताकतें भी कर रही हैं। उसके मूल में विचार भी विदेशी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के शासन काल में बिना भेदभाव किए एक समान रूप से सभी को न्याय मिल रहा है। कहा कि आज हमारी सरकार में आम जनमानस को आवास,बिजली,पानी,सड़क,राशन,शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही है। वहीं एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस शासन काल में देश के प्रधानमंत्री स्वयं कहते थे कि हम दिल्ली से एक रूपया भेजते हैं तो आम आदमी तक मात्र पन्द्रह पैसे ही पंहुचते हैं।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में घर-घर तक पहुँचेगी और जन-जन तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले समाजवादी पार्टी के शासनकाल में  उत्तर प्रदेश दंगाइयों और अपराधियों के हवाले था जबकि 2014 से पूर्व केंद्र में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में जनधन की लूट मची हुई थी। जनता के सामने आए दिन एक नए घोटाले का राजफाश हो रहा था। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में बसपा-सपा की सरकारों में आम जनता का हक़ मारा जाता था, ग़रीबो को मिलने वाली सुविधाओं की जगह परिवारवादी दलों का कुनबा सरकारी योजनाओं  का लाभ ले रहे था । 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्र में सरकार बनने के बाद सरकारी सुविधाओं का लाभ बिना भेदभाव के सीधे आम जनता तक पहुँच रहा है जबकि सपा के शासनकाल में केन्द्र सरकार की जिन जनकल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाया जाता था, उसे योगी सरकार आने के बाद दूर किया गया और आज लोंगो को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। कहा कि अब केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की सभी योजनाओ का लाभ सीधे जनता तक शत प्रतिशत और पारदर्शी तरीक़े से पहुँचाया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों, सरकार की योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों के साथ-साथ अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच में लेकर पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जब-जब जनता के बीच किसी भी अभियान या कार्यक्रम के माध्यम से संपर्क व संवाद स्थापित करती है,उसे जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को  जनता का भरपूर समर्थन है।कहा कि उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो पूर्व में लोग शाम ढलने के बाद घरो से बाहर निकलने से डरते थे जबकि आज योगी आदित्यनाथ सरकार में अपराधी खौफ खाते है और अपनी जान बचाकर अन्य राज्यों में जाकर छिप रहे हैं। कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश में ला एण्ड आर्डर की क्या स्थिति है यह बात किसी से छिपी नही है। आज माताए-बहने सड़को पर देर रात तक बेफ्रिक होकर चल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यो का निर्वहन कर रही है और जनमानस से भी यही अपेक्षा है कि हम अपने अधिकारो से ज्यादा अपने कर्तव्यो को महत्व दें।उन्होंने कहा कि आज वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बढ़ता कद देखकर हमारे विरोधी हैरान-परेशान हैं। कहा कि अमेरिका जैसे शक्तिसंपन्न देश के राष्ट्राध्यक्ष हमारे प्रधानमंत्री का आटोग्राफ मांग रहे हैं तो कहीं कोई राष्ट्राध्यक्ष प्रोटोकोल तोड़कर उनके पांव छू रहा है,कोई बाॅस कहकर संबोधित कर रहा है तो कोई सेल्फी ले रहा है। कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध में हमारे ऊपर दबाव था कि हम रूस के साथ अपनी मित्रता समाप्त कर उनसे व्यापार खत्म करें लेकिन मोदीजी ने किसी की नही सुनी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए रूस से तेल आयात सहित व्यापार जारी रखा।सयुंक्त मोर्चा बैठक में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विधासागर राय तथा संचालन प्रवीण सिंह गौतम ने किया।

संयुक्त मोर्चा बैठक में इनकी रही उपस्थिति

जिलाध्यक्ष-हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष-विधासागर राय,जिला पंचायत अध्यक्ष-पूनम मौर्य,सुरेंद्र नारायण सिंह,प्रवीण सिंह गौतम,संजय सोनकर,नवरतन राठी,नम्रता चौरसिया,सुरेश सिंह,सुरेंद्र पटेल,कुमार सिद्धार्थ,ऊषा राज मौर्या,वीरू सिंह,अमन सोनकर,विनिता सिंह,विजय राज यादव,ओमप्रकाश प्रियदर्शी,युसुफ हाशमी,सोभनाथ गौण,राकेश शर्मा,डा.सुदामा पटेल,शैलेंद्र मिश्रा,जय कुमार जायसवाल सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button